Munger News: मुंगेर में हरियाली बढ़ाने की कवायद, संरक्षण पर सवाल
मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए हर साल बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग के साथ मनरेगा, जीविका और पंचायत स्तर से भी पौधे लगाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 5 वर्षों में 20 लाख से भी अधिक पौधे लगाए गए , लेकिन पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की व्यवस्था अभियान की सफलता पर सवाल खड़े कर रही है। मनरेगा के तहत कई स्थानों पर लगाए गए पौधों के सूखने और देखभाल के अभाव की शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं। वन रक्षी के बावजूद 30 से 40 प्रतिशत पौधे उचित रख -रखाव के आभाव में सूख गए। वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र के अलावा किला परिसर स्थित सड़क किनारे, सरकारी परिसरों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण तो हुआ है बावजूद पौधरोपण के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.