मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: टेटिया बंबर, एक संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगामी 10 सितंबर को मुंगेर जिले के गंगटा एवं भीमबांध वन्य आश्रयणी परिसर में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का बारीक जायजा लिया।

व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की अद्यतन जानकारी ली और सख्त नि...