Munger News: मुंगेर में शराब तस्करी में जब्त वाहनों की हुई नीलामी: 235 खरीदारों में मची होड़, 20 लाख से अधिक राजस्व की उम्मीद
मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के बीच मुंगेर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार में जब्त किए गए वाहनों की बड़ी नीलामी की। शुक्रवार को उत्पाद थाना परिसर में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया को देखने और वाहनों को खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। सहायक आयुक्त मद्य निषेध बिकेश कुमार की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 235 आवेदकों ने लगाया दांवःइस बार की नीलामी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उत्पाद विभाग के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खरीदारी के लिए कुल 235 आवेदकों ने अपनी किस्मत आजमाई। नीलामी की टेबल पर हर वर्ग के खरीदार के लिए विकल्प मौजूद थे। जब्त किए गए वाहनों में दोपहिया से लेकर भारी वाहन शामिल थे, जिसमें मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.