Munger News: मुंगेर में भूमि-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा कर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में भूमि-अर्जन से संबंधित विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही सभी भूमि-अर्जन योजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यान्वयन और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण तुरंत हटाने और प्राथमिकता के आधार पर सीमांकन कराने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि भूमि-अर्जन से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।
रैयतों को पारदर्शी तरीके से मिलेगा मुआवजाः डीएम ने अधिकारियों को सभी रैयतों की सूची तैयार कर मुआवजा आवंटन की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.