मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में भूमि-अर्जन से संबंधित विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही सभी भूमि-अर्जन योजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यान्वयन और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण तुरंत हटाने और प्राथमिकता के आधार पर सीमांकन कराने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि भूमि-अर्जन से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

रैयतों को पारदर्शी तरीके से मिलेगा मुआवजाः डीएम ने अधिकारियों को सभी रैयतों की सूची तैयार कर मुआवजा आवंटन की मांग ...