मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर नशे की हालत में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि ये सभी आरोपी विभिन्न क्षेत्रों-जैसे कोतवाली थाना क्षेत्र और जमालपुर-के रहने वाले हैं, जो वहां एकत्र होकर नशे का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में बांड डाउन के लिए एसडीएम सदर के पास भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...