मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन शहरवासियों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर आई है। रविवार को जिले भर में औसतन 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रिमझिम फुहारों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, पहली ही बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम और साफ-सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

शहर में जलजमाव की स्थिति शहर की प्रमुख सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ का आलमः बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख रास्तों पर कीचड़ और जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। पीएनबी चौक से राजीव गांधी चौक तक की सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। इसके अलावा शीतला मंदिर से तोपखाना बाजार होते हुए छोटी केलाव...