मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। किला क्षेत्र स्थित सोल्जर बोर्ड गार्डन में रविवार को पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैठक में जिले भर से आए 100 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से सूबेदार मनोज यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के चुनाव के उपरांत संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी कमेटी का भी विस्तार किया गया। इसमें प्रेम कुमार को सचिव तथा देवानंद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन में पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें वनरंजन शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, सूबेदार सरोज कुमार और सुबोध कुमार शामिल हैं। ​नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूबेदार मनोज यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा ...