Munger News: मुंगेर में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाकरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़,
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाकरपुर गांव में एक घर में छापेमारी कर नकली सिगरेट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के निर्मित व अर्धनिर्मित नकली सिगरेट, रैपर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कुणाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरपुर गांव के एक घर में अवैध रूप से नकली सिगरेट बनाने का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Munger News: जनरल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.