Munger News: मुंगेर में पहली बार शुरू हुआ झींगा उत्पादन, दार्जिलिंग तक पहुंची उपज
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर/हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर में अब पारंपरिक मछली के साथ झींगा उत्पादन की भी शुरुआत हो गई है। धरहरा प्रखंड के महरना गांव निवासी बीटेक अमन कुमार ने कॉर्पोरेट क्षेत्र की नौकरी छोड़ खेती और मत्स्यपालन को अपना करियर बनाया है। उन्होंने 67 डिसमिल के तालाब में पहली बार झींगा उत्पादन का प्रयोग शुरू किया। मेहनत और आधुनिक तकनीक के सहारे तैयार झींगा की मांग इतनी अच्छी रही कि मुंगेर का झींगा दार्जिलिंग तक पहुंच गया। इस सफलता से जिले में मत्स्यपालन के क्षेत्र में एक नया विकल्प सामने आया है। अब अमन झींगा पालन को बड़े स्तर पर विकसित करने के साथ दूसरे किसानों को भी इससे जोड़ने की तैयारी में हैं। चार महीने में बिक्री के लिए तैयार हो जाता है झींगा: अमन कुमार ने झींगा उत्पादन के लिए कोलकाता से मैक्रोब्रैकियम रोसेनब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.