मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर शहर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को दोपहर के समय हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश की बूंदें गिरते ही लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ देर के लिए राहत तो मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बारिश थमते ही हवा का रुख बदला और ऐसी उमस भरी गर्मी शुरू हुई कि लोग पसीने-पसीने हो गए। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच बिजली विभाग की लापरवाही ने आम जनता की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। बिजली की शुरुआत होने के ठीक पहले से ही शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई। बिजली कटने का यह सिलसिला काफी देर तक जारी रहा, जिसने स्थानीय निवासियों को दोहरी मुसीबत में डाल दिया। एक तरफ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए, वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत शुरू हो गई। बिजली न रहने के कारण लोग अ...