मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में चेहल्लुम का जुलूस इस बार विवाद और हंगामे की भेंट चढ़ गया। शांतिपूर्ण माहौल में निकले जुलूस के अंतिम पड़ाव पर दो अखाड़ों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मेले में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 15 मिनट में पुलिस ने इस घटना को नियंत्रित कर लिया। घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी हिंसा का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के समय की जानकारी जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया था। पहला...