Munger News: मुंगेर में ग्राम कचहरी सचिव संघ का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ (गोप गुट), मुंगेर का 17वां स्थापना दिवस रविवार को शहीद स्मारक भवन में जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर ने कहा कि 2 अक्टूबर 2009 को मुंगेर में इस संगठन की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गौरव की बात है कि जिले के सभी सचिवों के अटूट विश्वास के बल पर मुझे इतने वर्षों से निस्वार्थ भाव से नेतृत्व का अवसर मिला है। उन्होंने संगठन को आगे भी मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुंगेर पहुंचने पर मुख्यमंत्री से एक शिष्टमंडल मुलाकात करेगा और उन्हें तीन सूत्री मांगपत्र सौंपेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय तय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.