मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।जिले में गरीबी और लाचारी का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला ने सीने के असहनीय दर्द से तंग आकर सोमवार को कथित तौर पर जहर खा लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां है। परिजनों के मुताबिक, काजल की शादी वर्ष 2019 में प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। पिछले दो वर्षों से वह सीने के गंभीर दर्द से पीड़ित थी, लेकिन बीते तीन महीनों से उसकी तकलीफ इतनी बढ़ गई थी कि उसका सहन करना मुश्किल हो गया था।

काजल कु...