Munger News: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से अब भी काफी नीचे
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, मुंगेर की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में जिले में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि जलस्तर अभी भी खतरे और चेतावनी स्तर से काफी नीचे बना हुआ है। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 34.85 मीटर दर्ज किया गया, जो कुछ घंटों बाद बढ़कर 34.91 मीटर हो गया।मुंगेर में गंगा का चेतावनी स्तर 38.33 मीटर तथा खतरे का निशान 39.33 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर इन दोनों स्तरों से काफी नीचे होने के कारण तत्काल किसी प्रकार की बाढ़ की आशंका नहीं है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.