मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कृषि भूमि के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुंगेर जिले में 'खेत बचाओ अभियान सह किसान चौपाल-2026' की शुरुआत की गई। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वैज्ञानिकों ने सदर प्रखंड की महुली गांव और जमालपुर प्रखंड की बांक गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया। इसमें किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वैज्ञानिक एवं अभियंता अशोक कुमार ने किसानों को कृषि भूमि के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि खाद्य सुरक्षा का आधार है। असंतुलित कृषि पद्धतियों को अपनाने और मिट्टी के स...