Munger News: मुंगेर में कल 18 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 'अवर निरीक्षक मद्य निषेध' (सब-इंस्पेक्टर) पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। मुंगेर जिले के कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 7,032 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.