मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शुक्रवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस के कारण महसूस होने वाला तापमान (फील्स लाइक) 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। ​अगले पांच दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज: यह भी पढ़ें- Katihar News: मेहरबान रहेगा मानसून, लेकिन बढ़ेगा फसलों पर खतरामौसम में बदलाव मौसम में आने वाले बदलावों की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान जिले मे...