Munger News: मुंगेर पहुंचा 1 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी का दल
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। 1 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी, पटना का दल दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए बुधवार को मुंगेर पहुंचा। दल का ठहराव मॉडल हाई स्कूल में होगा। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर प्रीतम कुमार के नेतृत्व में पहुंचे इस दल में 15 पीआई स्टाफ, 10 सिविल स्टाफ और 70 नेवल कैडेट शामिल हैं। मुंगेर के बबुआ घाट पर दल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जेआरएस कॉलेज, जमालपुर के एनसीसी केयरटेकर नितिन कुमार, मॉडल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक इन्द्र यादव और एएनओ लेफ्टिनेंट रणधीर कुमार ने कमांडर प्रीतम कुमार एवं उनकी टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर बताया गया कि, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में एनसीसी की नई नेवी विंग इकाई स्थापित की गई है। इसमें कैडेटों के नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इससे क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.