Munger News: मुंगेर-जमालपुर पथ के चौड़ीकरण और नाला निर्माण की पहल तेज
मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में सड़क सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हुई है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने मुंगेर-जमालपुर पथ के चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण तथा लाल खां चौक से हलिमपुर-इन्दरुख-भलार होते हुए इटवा तक जाने वाली सड़क के अधिग्रहण से संबंधित मामलों को विभागीय सचिव के पास भेज दिया है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने 6 अगस्त को पत्र जारी कर जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले में एनएच-80 के लाल खां चौक से हलीमपुर, इन्दरुख, भलार होते हुए इटवा तक जाने वाली सड़क के अधिग्रहण तथा मुंगेर-जमालपुर पथ के चौड़ीकरण सहित नाला निर्माण के संबंध में 24 जुलाई को भेजे गए उनके दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.