मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। श्री गौशाला समिति, मुंगेर द्वारा वर्षों से किराया बकाया रखने वाले तीन डिफाल्टर किरायेदारों की दुकानों को अनुमंडल प्रशासन की मौजूदगी में सील कर दिया गया। समिति के पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। समिति के प्रवक्ता राजेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, संबंधित किरायेदारों को लंबे समय से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने किराया जमा नहीं कराया। इसके फलस्वरूप तीन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि, ऐसे अन्य खटाल धारकों की भी सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने वर्षों से किराया जमा नहीं किया है और खटालों पर अनधिकृत कब्जा बनाए हुए हैं। उनके विरुद्ध भी शीघ्र सुसंगत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों व परिसरो...