Munger News: मुंगेर गंगा में मिला लापता छात्र शिवम का शव, परिजनों का फूटा गुस्सा
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्र शिवम कुमार का शव शुक्रवार सुबह सीताकुंड के समीप गंगा नदी में मछुआरों के जाल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक शिवम नगर निगम कर्मी वीरेंद्र बिंद का पुत्र था और बीते बुधवार शाम से लापता था। परिजनों के अनुसार शिवम ट्यूशन से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर उसका मोबाइल तथा पाया संख्या-9 के समीप चप्पल मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने गंगा में तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद होने से परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.