मुंगेर, अक्टूबर 23 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। स्वच्छता विशेष अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अक्टूबर महीने में अनुपयोगी और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्र किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, 28 अक्टूबर को विद्यालयों में विशेष चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें ई-कचरे के पृथक्करण, संग्रहण और सुरक्षित निस्तारण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां होंगी। इस दौरान महीने भर में एकत्र किए गए ई-कचरे को अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं या उपकरणों की मरम्मत कर दोबारा उपयोग य...