मुंगेर, नवम्बर 20 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।मुंगेर सेवा मंच ने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन से मुंगेर में एक विशेष 'प्रवासी मुंगेरवासी सम्मेलन' आयोजित कराने की पुरजोर मांग की है। मंच का मानना है कि मुंगेर की मिट्टी से जुड़े हजारों लोग आज देश-विदेश में प्रशासनिक, चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग, तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, लेकिन उनकी विशेषज्ञता का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड जिले के पास नहीं है। ​ बिहार के अन्य जिलों की तर्ज पर मुंगेर में भी इस तरह का आयोजन कर देश-विदेश के प्रतिभाशाली प्रवासियों को एक मंच पर लाने का सुझाव दिया गया है। मंच के अध्यक्ष संजय बाबलू ने कहा कि यदि प्रवासियों के ज्ञान, अनुभव और संसाधनों का उपयोग मुंगेर के विकास में किया जाए, तो जिले को एक नई गति मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Banka ...