Munger News: मुंगेर के लाल अभिमन्यु बने एनसीसी अधिकारी
मुंगेर, अगस्त 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के तारापुर प्रखंड स्थित शिशुआ गांव के लाल अभिमन्यु मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), कामटी (नागपुर) में कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर 'एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर' बनने का गौरव हासिल किया है। अभिमन्यु मिश्रा वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और 4 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर से जुड़े हैं। स्वर्गीय सुनील कुमार मिश्र के पुत्र अभिमन्यु का बचपन से ही देश सेवा का सपना था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनके गांव और पूरे तारापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना है कि अभिमन्यु की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.