मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पासवान टोला निवासी पैरा एथलीट हिमांशु कुमार पिता अजय साव को बिहार सरकार की ओर से Rs.5 लाख की छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को पटना स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मेडल लाओ, नौकरी पाओ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसी समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें हिमांशु कुमार को Rs.5 लाख की छात्रवृत्ति का चयन पत्र प्रदान किया गया। हिमांशु मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मुंगेर एवं बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं। उनकी इसी उपलब्धि ...