मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के प्रतिष्ठित एसपी ज्वेलर्स को चर्चित कृष्णा ब्रांड की अधिकृत डीलरशिप मिलने से शहर के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाली स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी का नया विकल्प मिलेगा। अब ग्राहकों को प्रमाणित शुद्धता और आधुनिक डिजाइनों के साथ विश्वसनीय गोल्ड ज्वेलरी स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। एसपी ज्वेलर्स के संचालक गोल्डी सोनी एवं गौरव सोनी ने बताया कि कृष्णा ब्रांड से जुड़ना संस्थान के लिए गर्व की बात है। इससे मुंगेर और आसपास के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ब्रांड के मानकों के अनुरूप ग्राहकों को शुद्धता, आकर्षक डिजाइन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा ...