मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को 165-मुंगेर और 166-जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से प्रपत्र-6, 7 और 8 के तहत प्राप्त तथा निष्पादित आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नए नाम जोड़ने, मृत या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और प्रविष्टियों में संशोधन के कार्यों को पूरी पारदर्शिता और समय-सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Munger News: जेंडर रेश्यो में कमी वाले क्षेत्रों में बरतें विशेष सतर्कताः आयुक्त उन्ह...