Munger News: मुंगेर: विवाहित महिला लापता, केस दर्ज
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: असरगंज, निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के चाखंड गांव की एक विवाहित महिला के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर गंगटा थाना क्षेत्र की सुनीता देवी पति रामदास चौधरी ने बेटी रानी कुमारी के लापता होने को लेकर असरगंज थाना में आवेदन देकर दामाद ,सास, ससुर के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है। दर्ज आवेदन में बेटी रानी कुमारी के अपने चार बच्चों को छोड़कर बिना सूचना गायब होने की बात कही गई है। मामले में रोहित चौधरी, दिनेश चौधरी एवं मीरा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.