मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: मुंगेर। मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना गया और उनमें से अधिकांश का त्वरित समाधान किया गया। कॉलेज के आर्ट्स एंड कॉमर्स ब्लॉक के कक्ष संख्या-2 में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार ने किया। शिविर में शिविर में कुल 37 विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से 27 समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य रूप से आंतरिक परीक्षा, पोर्टल और विषय चयन से संबंधित समस्याएं रखी गईं। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में आई अधिकतर समस्याएं उन विद्यार्थियों से संबंधित थीं, जो नियमित रूप से कक्षाओं में ...