मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय के अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण छात्रावास में सात निश्चय 3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अनुमंडल राजस्व अधिकारी हलेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राम ने किया। शिविर में छात्रों ने पठन-पाठन से लेकर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी बात रखी और समाधान की मांग की। साथ ही महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न शैक्षणिक, ढांचागत और प्रशासनिक समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- Munger News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्र-छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अनेक का ऑन द स्पॉट समाधान यह भी ...