Munger News: मिठाई दुकानों और गोदामों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त और आठ हजार रुपये का जुर्माना
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के त्योहार पर घरेलू गैस की कालाबाजारी और मिलावटी मिठाई के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को मुंगेर एसडीएम कुमार अभिषेक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जमालपुर शहर के विभिन्न चर्चित मिष्ठान प्रतिष्ठानों और उनके गोदामों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों पर कुल आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 11 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी अभियान में जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी, आदर्श थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान और नगर परिषद के कार्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.