मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटी मुढ़ेरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले की आरोपी मां और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया घटना के संबंध में पीड़ित गौतम बिंद ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि वे अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी उनके दोनों छोटे भाई छोटू कुमार और राजा कुमार तथा उनकी मां कैली देवी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित गौतम बिंद के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ...