Munger News: मारपीट मामले में नौ पर प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष की ओर से रतैठा गांव निवासी बबलू कुमार की पत्नी काजल देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर 9 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मामले में रतैठा गांव निवासी काजल देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने साथ हुए मारपीट को लेकर नौ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं आवेदन के आधार पर नौ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.