मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के कमरगामा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत मामले में आरोपी रामशंकर चौधरी को घटना के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे तारापुर थाना लेकर आई। यहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।

घटना का विवरण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रामशंकर चौधरी का घटना के बाद से मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 12 दिन पूर्व कमरगामा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल श्रीकांत सिंह की भागलपु...