Munger News: मारपीट कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर आदर्श थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई आदर्श थाना कांड संख्या 106/26 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी गोविंदपुर फुलका निवासी स्व. रामू यादव का पुत्र परमानंद यादव के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मारपीट के दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पीटीसी अखिलेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.