Munger News: मायके में रह रही विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को शामपुर थाना क्षेत्र के अग्रहण गांव मे एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अग्रहण निवासी अरविंद गोस्वामी उर्फ नन्दू की 22 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने मायके में ही रह रही थी। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रही अनु कुमारी ने छत में लगे बांस के सहारे साड़ी का फंदा लगा लिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना शामपुर पुलिस को दी।
पुलिस और एफएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.