मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: मानसून फिर मेहरबान: मुंगेर में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, केवीके ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी ​- 1 से 5 सितंबर तक बना रहेगा सुहाना मौसम, 3 सितंबर को थंडरस्टॉर्म के साथ भारी बारिश की चेतावनी - 32 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, केवीके वैज्ञानिक ने दी खेत में जाने से बचने की सलाह फोटो ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मानसून की चाल एक बार फिर से तेज हो गई है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर से 5 सितंबर तक पूरे जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम बौछारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिला...