मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: असरगंज,निसं.। पिछले 10 वर्षों से नियमित मानदेय नहीं मिलने से नाराज प्रखंड के पशु मित्र एवं टीकाकर्मी मंगलवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ तस्लीम अनवर को ज्ञापन सौंप कर एफएमडी राउंड 7 के टीकाकरण का बहिष्कार करने की बात कही। बहिष्कार का नेतृत्व राजा कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों एवं पशु स्वास्थ्य संबंधित कार्य निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। इसके बावजूद आजतक नियमित मासिक मानदेय एवं अस्थाई व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना अब अत्यंत कठिन हो गया है। सभी पशु मित्र एवं टीका कर्मियों के लिए निश्चित मासिक मानदेय लागू करने की मांग की है। चेतावनी दी की मांग पूरा नहीं होने तक एफएमडी राउंड सेवन के टीकाक...