मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की महरना पंचायत अंतर्गत मानगढ़ स्थित ग्रीन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मानगढ़ की टीम ने बसौनी को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच में मानगढ़ की ओर से जर्सी नंबर 8 संजय कुमार ने टाईब्रेकर में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 4 छोटू कुमार ने दूसरा गोल कर मानगढ़ की स्थिति मजबूत कर दी। वहीं, बसौनी की ओर से जर्सी नंबर 15 राजेश कुमार ने गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, मानगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी और 2-1 से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। दर...