मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: तारापुर,निसं.। तारापुर पुलिस ने वंशीपुर गांव में छापेमारी कर मनोज कुमार सिंह और शेखर तांती को गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों की दुकानों से कुल 475 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस को वंशीपुर गांव में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार सिंह की चाय एवं किराना दुकान की तलाशी के दौरान काले रंग की पन्नी में रखा 225 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Ara News: 20 किलो गांजा क...