मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस के साथ सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और पोषण ट्रैकर के माध्यम से हो रही गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dumka News: कोई भी योग्य लाभुक योजनाओं के लाभ ...