मुंगेर, अक्टूबर 17 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में तल्लीन है। शनिवार को नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह बड़ी दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शक्तिपीठ चंडिका स्थान सहित शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों, घंटियों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। वहीं, महाष्टमी को लेकर रविवार के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के प्रमुख पूजा केंद्रों पर मां दुर्गा का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रह...