मुंगेर, नवम्बर 28 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ गांव स्थित रविदास टोला में शुक्रवार की रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह धान की खेत में शव देखे जाने पर सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सजुआ रविदास टोला निवासी उदय कुमार की पत्नी 30 वर्षीय नीलू कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सूचना पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, परिजनों ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताते हुए तिलकपुर के एक युवक पर संदेह व्यक्त किया है। मृतका का पति हरियाणा में काम करता है। वह आज सुबह ही घर आया था। पति के अनुसार, उक्त युवक से पत्नी की बातचीत को लेकर पहले विवाद हुआ था। उन्होंने बताया ...