Munger News: महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में रविवार को महाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धरहरा, दशरथपुर, घटवारी वैष्णवी दुर्गा मंदिर, मुड़कट्टा स्थान, खजुरिया, महगामा और महरना-मोहनपुर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों का पट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। घटवारी स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी को लेकर विशेष उत्साह दिखा। महिलाएं, युवतियां और बच्चियां डलिया, चुनरी, सिंदूर, कुमकुम, फल, नारियल और फूल-माला लेकर पूजा करने पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने मां को प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो के दुर्गा मंदिरों में हुई अष्टमी की पूजा-अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.