Munger News: महालया आज, कल से शुरू होगा शारदीय नवरात्र
मुंगेर, अक्टूबर 9 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस बार 11 अक्टूबर यानी कल से हो रही है। आज महालया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। धार्मिक मान्यताओं में देवी का हाथी पर आगमन सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, अच्छी वर्षा और धन-धान्य की प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है। दुर्गापूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बड़ी दुर्गा सहित अन्य दुर्गा स्थानों में सजावट एवं जगह-जगह तोरण द्वार निर्माण का काम अंतिम चरण में है। पूजा को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है। पूजा सामग्री की दुकानें बाजार में जगह-जगह सज गयी है। पूजा के लिए मिट्टी की कलश, माता की चुनरी, मोती की माला, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। शुक्रवार को शीतला मंदिर चौक पर पूजन सामग्री खरीदने को श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.