Munger News: महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्जन बहा, चार पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्जन गुरुवार अहले सुबह नदी के तेज बहाव में बह गया। बुधवार रात से ही नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। पानी के तेज दबाव के कारण सुबह तक पूरा डायवर्जन बह गया। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण महाने नदी उफान पर है। डायवर्जन के बह जाने से टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बंबर बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे नोनाजी, भुना, बनहरा और केसौली पंचायतों के ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। वहीं, टेटियाबंबर से संग्रामपुर और जमुई आने-जाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.