मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमालपुर के जुबली वेल चौक पर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए पीएम व सीएम का पुतला दहन किया।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, कथित फर्जी एनकाउंटर तथा अन्य जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महागठबंधन समर्थित आईआईपी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तांती व राजद के मंटू यादव ने संयुक्त रूप से किया।

सरकार की निष्क्रियता पर चिंता वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि युव...