Munger News: मनरेगा कार्यालय जाने वाले रास्ते में महीनों से जलजमाव, परेशानी
मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय विकास का दावा करता है, लेकिन उसी के परिसर में विकास की पोल खुलती नजर आ रही है। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित मनरेगा एवं बुनियाद केंद्र जाने वाले रास्ते में महीनों से जलजमाव है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि, पूरे प्रखंड की विकास योजनाओं को संचालित करने वाले अधिकारी-कर्मचारी खुद जलजमाव के बीच घिरे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण मनरेगा, आवास और बुनियाद केंद्र से जुड़े कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय आते हैं, लेकिन मुख्य रास्ते में पानी और कीचड़ से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिनके कंधे पर पूरे प्रखंड के विकास की जिम्मेदारी है, वे अपने कार्यालय तक का रास्ता ठीक नहीं करा पा रहे हैं तो गांवों का विकास क्या करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.