मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मध्य विद्यालय बागेश्वरी में कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कचरे के प्रकार, उनके पृथक्करण और सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को बताया गया कि गीले कचरे के लिए हरे, सूखे कचरे के लिए नीले, सेनेटरी कचरे के लिए लाल और ई-कचरे के लिए काले रंग के डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने से रीसाइक्लिंग में सुविधा होती है और अनुपयोगी कचरे का सुरक्षित निस्तारण भी किया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ई-कचरा प्रबंधन को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक इससे पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। प्रधानाध्याप...